लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh news: सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच फोन पर बातचीत, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: March 9, 2020 18:29 IST

योगी ने अखिलेश को फोन करके गत 29 फरवरी को प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान उन्हें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाये जाने की शिकायत की और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी हरकत हुई तो स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने योगी से कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में व्यवधान पैदा न करने को कहा गया है। कार्यकर्ताओं को यह ताकीद की जाएगी कि भविष्य में ऐसा बिल्कुल न हो।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच फोन पर बातचीत हुई। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने करीब तीन दिन पहले हुई इस बातचीत की पुष्टि करते हुए सोमवार को 'भाषा' को बताया कि योगी और अखिलेश के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

मगर, दोनों के बीच क्या बात हुई, उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने भी इस बातचीत की पुष्टि करते हुए इसे 'शिष्टाचार वार्ता' बताया। खबरों के मुताबिक योगी ने अखिलेश को फोन करके गत 29 फरवरी को प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान उन्हें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाये जाने की शिकायत की और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी हरकत हुई तो स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश ने योगी से कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में व्यवधान पैदा न करने को कहा गया है। कार्यकर्ताओं को यह ताकीद की जाएगी कि भविष्य में ऐसा बिल्कुल न हो। सपा प्रवक्ता चौधरी ने योगी और अखिलेश के बीच हुई बातचीत के बारे में मिल रही सूचनाओं के बारे में कहा कि सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिये।

हाल में कन्नौज में सपा कार्यालय के अंदर अखिलेश की बैठक के दौरान एक व्यक्ति कार्यकर्ताओं के बीच घुस आया और शरारतन 'जय श्रीराम' का नारा लगाने लगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध थी। सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिये।

भाजपा के शासनकाल में सपा कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। गौरतलब है कि प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शनिवार, 29 फरवरी को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान सपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काले वस्त्र लहराए थे।

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया था। उस दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया था कि कार्यक्रम स्थल पर ये लोग अपनी जैकेट, टी-शर्ट झंडे की तरह लहरा रहे थे। उनकी पहचान सौरभ, मोहित और जयशंकर के रूप में हुई है। ये सपा से जुड़े लोग हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र