लाइव न्यूज़ :

UP: विधानसभा के भीतर बजी भाजपा विधायक के मोबाइल की घंटी, स्पीकर ने फोन को किया जब्त, माफी मांगने पर वापस लौटाया गया मोबाइल

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 10, 2026 17:24 IST

विधान सभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद जब चौधरी बाबूलाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपनी गलती की माफी मांगी तब सतीश महाना ने उनका मोबाइल फोन वापस कराया. 

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मंगलवार को बरेली के फरीदपुर के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र की दुद्धी के विधायक विजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. दोनों नेताओं के योगदान को याद करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी दरमियान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फ़तेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक चौधरी बाबूलाल का मोबाइल फोन घनघनाया लगा. विधायक के मोबाइल फोन ही घंटी सदन में गूंजी तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना खफा हो गए. उन्होंने तत्काल सुरक्षा कर्मी को बुलाकर विधायक चौधरी बाबूलाल का मोबाइल जब्त कराया लिया. विधान सभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद जब चौधरी बाबूलाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपनी गलती की माफी मांगी तब सतीश महाना ने उनका मोबाइल फोन वापस कराया. 

अध्यक्ष से खेद जताया माफी मांगी 

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पान मसाला खाने, सिगरेट पीने और मोबाइल पर बात करने पर रोक है. सभी विधायकों और मंत्रियों को बताया गया है कि वह सदन के भीतर मोबाइल लेकर आए तो उसे साइलेंट मोड पर रखे. विधान भवन में पान मसाला, खैनी और पान आदि न खाए, क्योंकि पान मसाला, खैनी और पान खाने के बाद लोग दीवार के किनारे थूकते हैं. इस गंदगी को देख कर खराब लगता है. विधानसभा अध्यक्ष के इस स्पष्ट निर्देश का बाद भी बीते साल एक विधायक ने पान मसाला खाकर विधानसभा सदन के दरवाजे के किनारे पान मसाले की पीक थूकी थी. 

विधानसभा में लगे सीसीटीवी में विधायक के इस कृत्य की फुटेज देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उस विधायक को चेतावनी दी थी और सदन को भी यह बताया था कि उन्होंने विधानसभा के दरवाजे पर पान मसाले की पीक थूकने वाले विधायक को उन्हें चेतावनी दी है और अब किसी फिर ऐसा किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उस घटना के बाद किसी ने विधानसभा सदन में पान मसाला, खैनी और पान खाकर आने की हिम्मत नहीं की लेकिन आज चौधरी बाबूलाल का मोबाइल घनघनाया उठा. 

फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद रह चुके और मुलायम सिंह तथा मायावती की सरकार में मंत्री रहे तथा वर्तमान में भाजपा के विधायक चौधरी बाबूलाल का इस मामले में कहना है कि वह अपना मोबाइल साइलेंट करना भूल गए थे. इसी बीच जब सदन में मोबाइल घनघना उठा, इसके लिए उन्हें खेद है. आगे से वह सदन में अपना मोबाइल  साइलेंट करके ही आएंगे.  चौधरी बाबूलाल का कहना है कि अपनी गलती के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से खेद जताया है, माफी मांगी है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारBJP MLAउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र