लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने RPF को बताया शक्तिहीन, और मांगे अधिकार 

By भाषा | Updated: January 17, 2019 02:17 IST

गोयल ने कहा कि वर्तमान रेलवे अधिनियम में संशोधन केवल ‘‘एक तकनीकी बिन्दु’’ है। उन्होंने आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से रेलवे तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का अनुरोध किया।

Open in App

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को ‘‘शक्तिहीन’’ संगठन बताते हुए रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को इसे और शक्तियां देने का पुरजोर समर्थन किया। हालांकि मंत्रालय के उनके वरिष्ठ मंत्री पीयूष गोयल ने सिन्हा की चिंताओं को कमतर करते हुए कहा कि उन्हें अपने काम में आगे बढ़ना चाहिए।

गोयल ने कहा कि वर्तमान रेलवे अधिनियम में संशोधन केवल ‘‘एक तकनीकी बिन्दु’’ है। उन्होंने आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से रेलवे तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का अनुरोध किया।

रेलवे की सुरक्षा पर एक सम्मेलन में सिन्हा और आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार दोनों ने चलती ट्रेन में यात्रियों से संबंधित अपराधों का पंजीकरण, जांच बल को सौंपने की वकालत की। फिलहाल, अगर आरपीएफ को किसी अपराध का पता चलता है तब भी मामला आगे की जांच के लिए जीआरपी को सौंपा जाता है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘आरपीएफ शक्तिहीन संगठन है। यह सुरक्षा प्रदान करने में शामिल है लेकिन इसके पास कोई शक्ति नहीं है। क्षमता और प्रयासों के बावजूद, आरपीएफ को वे शक्तियां नहीं मिलीं जिसका वह हकदार है। हालांकि रेलवे परिसर में होने वाली हर घटना के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन, वास्तविकता है कि (रेलवे संपत्ति की) देखभाल के अलावा आरपीएफ के पास कोई महत्वपूर्ण शक्ति नहीं है। मुझे निजी रूप से लगता है कि कानून में एक संशोधन समय की मांग है।’’ 

इस बीच, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 से पिछले साल आरपीएफ द्वारा की गई गिरफ्तारियों में तीन गुना बढोत्तरी हुई है। वर्ष 2014 में बल ने 1381 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6367 रहा।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया