लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार सहित गया में किया पिंडदान और तर्पण

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2022 15:11 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के गया में शुक्रवार को परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया। निर्मला सीतारमण गुरुवार को ही गया पहुंच गई थीं।

Open in App

पटना: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार गयाजी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गयाजी में पिंडदान व तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना किया। निर्मला सीतारमण के साथ उनके माता-पिता ने भी विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में स्थित फल्गु नदी के किनारे देव घाट पर अपने पूर्वजो का पिंडदान किया। इस दौरान परिजनों ने देव घाट पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विष्णुचरण का दर्शन किया।

पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधाकरिणी द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।  करीब 20 मिनट तक चली पिंडदान के बाद उन्होंने फल्गु नदी में तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने विष्णुपद मंदिर में जाकर अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, आम लोगों और मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाया गया था। 

केंद्रीय वित्त मंत्री गुरूवार देर शाम गया सर्किट हाउस पहुंची थी, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  बाद में वित्त मंत्री बोधगया महाबोधि मंदिर भी गईं और भगवान बुद्ध के दर्शन व पूजा-अर्चना किया। गया पाल पंडा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार गया आई हैं। 

उल्लेखनीय है कि विश्व भर के लोग गया में पिंडदान करने पहुंचते हैं।  इस साल इसको लेकर गयाजी में पितृपक्ष मेला का आयोजन 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया। इस साल देश-विदेश से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री गया में पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान तर्पण और कर्मकांड को पूरा किया।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणGayaबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र