लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने से अंसवैधानिक निर्णय से गहरी अनिश्चितता पैदा हुई: पीएजीडी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:58 IST

Open in App

गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने मंगलवार को कहा कि 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से गहरी अनिश्चितता और एक 'बड़ा' राजनीतिक शून्य पैदा हुआ है। पीएजीडी जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के छह राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है, जो तत्कालीन राज्य की विशेष स्थिति की बहाली चाहता है। पांच अगस्त 2019 को केन्द्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद उसने तत्कालीन राज्य को विभाजित कर दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गठन किया था। पीएजीडी व नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के यहां गुपकर स्थित आवास पर हुई बैठक में गठबंधन के घटक दलों ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें अन्य मुद्दों के अलावा इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि दो महीने पहले नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ''कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं'' हुआ है।प्रस्ताव में कहा गया है, ''5 अगस्त, 2019 के असंवैधानिक निर्णय ने तत्कालीन राज्य में एक बड़ी राजनीतिक शून्यता और गहरी अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है।''गठबंधन ने कहा ''सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि संविधान के उल्लंघन के खिलाफ दाखिल याचिकाएं दो साल बाद भी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित हैं।''बैठक में पीएजीडी के सदस्यों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल किया जाना चाहिये।प्रस्ताव में दावा किया गया कि दो महीने पहले नयी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिल्ली की दूरी और दिल की दूरी' के कथन के बाद ''कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं' हुआ है।प्रस्ताव में कहा गया है, ''क्षेत्र के संकटग्रस्त लोगों को कुछ राहत देने के लिए विश्वास बहाली का कोई उपाय नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र