लाइव न्यूज़ :

अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग अहमदाबाद में, छठे सत्र का आयोजन 29 मई से, आठ टीमें हिस्सा लेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2025 05:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों कोे राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम बनाने के विचार से सहमत होकर भारतीय टेबल-टेनिस फेडरेशन (टीटीएफआई) के सहयोग से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस 2024 के ओलंपिक में भारतीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस टीम का प्रदर्शन ऐतिहासिक था. इतना ही नहीं इससे टेबल टेनिस के बुनियादी विकास को गति मिलेगी.

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल प्रस्तुत अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) लीग का छठा सत्र 29 मई से 15 जून के बीच अहमदाबाद के ईकेई एरीना में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आठ टीमें शिरकत करेंगी. स्पर्धा में भारतीय तथा विदेशी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. अहमदाबाद में पहली बार इस लीग का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों कोे राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम बनाने के विचार से सहमत होकर भारतीय टेबल-टेनिस फेडरेशन (टीटीएफआई) के सहयोग से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है.

 

पेरिस 2024 के ओलंपिक में भारतीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस टीम का प्रदर्शन ऐतिहासिक था. इसके बाद भारतीय खेल प्रेमियों में टेबल टेनिस को लेकर उत्साह बढ़ने लगा. आयोजकों को भरोसा है कि यूटीटी युवाओं के लिए प्रेरक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी होगा. इतना ही नहीं इससे टेबल टेनिस के बुनियादी विकास को गति मिलेगी.

कैसी खेली जाएगी अल्टिमेट लीग

यूटीटी भारतीय पेशेवर लीग है, जिसकी शुरुआत 2017 में हुई. भारत में यह काफी लोकप्रिय लीग है. यूटीटी का उद्देश्य भारत में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के अलावा इस खेल का विकास और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौके उपलब्ध कराना है.

यूटीटी की विशेषता

-18 ओलंपियनों की शिरकत (पेरिस ओलंपिक में खेले पांच भारतीय तथा 13 विदेशी खिलाड़ी)

-यूटीटी के छठे सत्र में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों के बीच भिड़ंत होगी

-वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके सर्वश्रेष्ठ 48 खिलाड़ी शामिल होंगे

-लीग की सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स तमिल और जियो हॉटस्टार (ओटीटी) पर होगा

टॅग्स :टेबल टेनिसTable Tennis Association of Indiaनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र