लाइव न्यूज़ :

भारत के कहने पर रूस के छह घंटे तक युद्ध रोकने के दावे को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया, जानिए क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 15:05 IST

बुधवार की शाम से सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे थे जिसमें कहा जा रहा था कि खारकीव में फंसे हुए भारतीयों को निकालने की भारत को मंजूरी देने के लिए रूस ने छह घंटे के लिए युद्ध पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे थे कि भारत के कहने पर रूस ने छह घंटे के लिए युद्ध रोक दिया।बहुत से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की तारीफ करते हुए पोस्ट कर रहे थे।पोस्ट करने वालों में महाराष्ट्र की भाजपा इकाई, आरएसएस का मुखपत्र ऑर्गेनाइजर और कई पत्रकार थे।

नई दिल्ली: बीते गुरुवार, 3 मार्च को विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार, 2 मार्च को छह घंटे के लिए युद्धविराम किया था।

दरअसल, बुधवार की शाम से सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे थे जिसमें कहा जा रहा था कि खारकीव में फंसे हुए भारतीयों को निकालने की भारत को मंजूरी देने के लिए रूस ने छह घंटे के लिए युद्ध पर रोक लगा दी है।

इस दौरान बहुत से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की तारीफ करते हुए पोस्ट कर रहे थे।

एक ट्वीट में पोस्टकार्ड न्यूज के फाउंडर महेश विक्रम हेगड़े लिखते हैं कि जब चीन, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे राष्ट्र यूक्रेन में प्रवेश करने से डरते थे, तो भारत अपने 60 फीसदी से अधिक नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में कामयाब रहा। अब भारतीय पीएम ने पुतिन से बात की और 6 घंटे से अधिक समय तक युद्ध को रोकने में कामयाब रहे ताकि सभी भारतीय छात्र सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। यही है मोदी जी की ताकत।

इसी तरह के दावे भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया। इसके साथ ही आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर और टीवी9 के पत्रकार आदित्य राज कौल, न्यूज 18 के एंकर अमीश देवगन सहित कई अन्य लोगों ने इसी तरह के दावे अपने ट्वीट में किए।

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि हमें खास जानकारी मिली है कि यह एक ऐसा मार्ग है जो उपलब्ध है... हमने अपने नागरिकों को बताया और मुझे खुशी है कि बहुत से लोग इससे निकल सके। उन्होंने आगे कहा कि यह कहना कि कोई बमबारी रोक रहा है या यह ऐसी चीज है जिसके लिए हम बातचीत कर रहे थे, बिल्कुल गलत है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतExternal Affairs Ministerसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल