लाइव न्यूज़ :

उदित राज ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, 'आपके आदर्श भगत सिंह तो नास्तिक थे और डॉ अम्बेडकर ने हिंदू धर्म छोड़ दिया था, आप कहां पर हैं?'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 20:22 IST

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का सहारा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउदित राज बीते दो दिनों से विवादित टिप्पणियों के कारण सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैंट्विटर पर राष्ट्रपति के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उदित राज ने अरविंद केजरीवाल पर साधा है निशानाभगत सिंह और अम्बेडकर का जिक्र करते हुए उदित राज ने सीएम केजरीवाल से उनके धर्म के बारे में पूछा है

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर उदित राज बीते दो दिनों से अपनी विवादित टिप्पणियों के कारण सियासी गलियारों में खासे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 5 अक्टूबर को ट्विटर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उदित राज ने अब अपने नये ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर का सहारा लिया है।

डॉक्टर उदित राज ने अपने ताजा ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धार्मिक प्रतिबद्धता के बारे में उत्कंठा दिखाते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल जी के दो ही आदर्श हैं-डॉ  अम्बेडकर और भगत सिंह। भगत सिंह नास्तिक थे और डॉक्टर अम्बेडकर हिंदू धर्म छोड़े। केजरीवाल क्या हैं?"

दरअसल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने भी उस वक्त घेरने की कोशिश की, जब उनकी सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने एक ऐसे कार्यक्रम में शिरकत की, जहां मौजूद लोग हिंदू धर्म के बहिष्कार की शपथ ले रहे थे।

अब सीएम केजरवील के लिए यह मामला इसलिए गले की फांस बनता जा रहा है क्योंकि वो स्वयं अक्सर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में मत्था टेकते हुए दिखाई देते हैं। उसके अलावा उनकी सरकार के द्वारा दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को कई हिंदू तीर्थस्थानों पर मुफ्त भ्रमण की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के संबंध में सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तीखी हमला करते हुए सफाई मांगी है और उनके हिंदू धर्म के प्रति अपने रूख को स्पष्ट करने की मांग की है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार हमला करते हुए कहा कि यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं।

टॅग्स :उदित राजअरविंद केजरीवालभगत सिंहकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला