लाइव न्यूज़ :

UCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav: 6ठे स्थान पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर रुझान?, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर निर्दलीय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 11:34 IST

UCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री से 1,188 मतों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देUCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: UCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: UCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE:

UCHANA KALAN Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा में उचाना कलां विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में पीछे हैं। वह छठे पायदान पर है। भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। चौटाला को अभी तक 3069 वोट मिले। पहले पायदान पर कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और दूसरे पायदान पर भाजपा के देवेन्द्र चतर भुज अत्री हैं। तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर निर्दलीय खिलाड़ी हैं। 

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला छठे नंबर पर है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री से 1,188 मतों से आगे हैं।

हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद अब पिछड़ती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली। फोगाट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार से 1237 मतों के अंतर से पीछे हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 33 सीट पर आगे है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024जननायक जनता पार्टीBJPकांग्रेसदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला