लाइव न्यूज़ :

जम्मू में साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो वायरल होने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:35 IST

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘आज एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील’’ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।विभिन्न समूह के लोगों ने प्रदर्शन करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जम्मूः ‘‘साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील’’ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। विभिन्न समूह के लोगों ने प्रदर्शन करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने हालांकि वीडियो की जानकारी साझा नहीं की। 

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘आज एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत एक मामला पक्का डांगा पुलिस थाने में दर्ज किया।’’ 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सतपाल शर्मा और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एक अन्य व्यक्ति रोहित की तलाश की जा रही है, जो इस वीडियो में दिख रहा है। सिंह ने साथ ही लोगों को इस वीडियो को साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी लोगों से अपील है कि वे ऐसे वीडियो साझा नहीं करें, जो समाज में भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए नुकसानदायक हो।’’ आईजी ने कहा कि जम्मू पुलिस ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं करेगी जो शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई इस वीडियो को साझा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।’’ विभिन्न समूह के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह