लाइव न्यूज़ :

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:27 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्टूबर राजस्थान पुलिस ने जयपुर के बनीपार्क क्षेत्र में पिछले दिनों एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाडे गोली मार कर हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या मामले में एफआईआर में सात लोगों के नाम दर्ज है और पांच आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) रिचा तोमर ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के आरोप में शामिल जयराज सिंह और पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का निर्णय किया था।

उन्होंने बताया कि गत 21 सितंबर को दो अलग-अलग बाइक पर सवार सात लोगों ने बनीपार्क क्षेत्र के राममंदिर के पास हिस्ट्रीशीटर अजय यादव (42) की कार को रोका और उस पर गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया बदमाशों की पहचान के लिये विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला