लाइव न्यूज़ :

पलामू में नाबालिग की हत्या मामले में प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 7, 2021 01:10 IST

Open in App

मेदिनीनगर, छह मार्च पलामू जिले में गर्भवती नाबालिग की हत्या कर शव सोन नदी में गाड़ने के मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी और उसके मित्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त छुरी एवं अन्य सामान भी आरोपियों से बरामद किये गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव की है जहां 21 फरवरी से लापता नाबालिग (17) के शव को गत 27 फरवरी को उसी थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव को सोन नदी के तट पर बालू में गाड़ दिया था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मेदिनीनगर में संवाददाताओं को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और उससे हुए अंतरंग संबंध के बाद गर्भ ठहरने से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के प्रेम संबंध नीरज कुमार सिंह (18) से था और फिर उससे उसके पेट में गर्भ ठहर गया, जिससे उसने नीरज पर विवाह के लिए दबाव बनाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस स्थिति में प्रेमी ने अपने दोस्त ओम प्रकाश सिंह (18) के साथ मिल कर नाबालिग की हत्या करने की साजिश रची और योजनानुसार 21 फरवरी को अहले सुबह करीब तीन बजे नाबालिग को मिलने के लिए बुला लिया।

उन्होंने बताया कि नीरज के बुलाने पर नाबालिग शौच का बहाना बना घर से सुबह निकल गई फिर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर अज्ञात स्थान की ओर चली गयी जहां प्रेमी ने उसके गले में छुरा घोंप दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के मरने के बाद दोनों दोस्तों उसके शव को सोन नदी के तट पर ले जाकर उसे बालू में गाड़ दिया और फरार हो गये ।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में घटना में इस्तेमाल बाईक, दो मोबाइल, नाबालिग के बाल, खून लगी मिट्टी और उसके रक्तरंजित स्वेटर बरामद कर लिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस