लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

By भाषा | Updated: October 16, 2018 00:42 IST

घायलों की पहचान 183 बीएन सीआरपीएफ के अमित कुमार और संतोष भारती के रूप में हुई है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात को सुरक्षा बलों के शिविर पर एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में नेवा में सुरक्षाबलों के शिविर पर देर शाम को गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घटना में दो जवानों को चोटें आयी हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान 183 बीएन सीआरपीएफ के अमित कुमार और संतोष भारती के रूप में हुई है। जवानों का इलाज किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।इससे पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बडगाम में पूर्व पुलिस अधिकारी के घर से हथियार लूट की वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर दो कार्बाईन राइफलों की तस्वीरें वायरल कर दी हैं। इस बीच, पुलिस ने पूर्व पुलिस अधिकारी के घर पर तैनात संतरी को हिरासत में ले उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज