लाइव न्यूज़ :

छोटे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:54 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 24 अप्रैल वाराणसी जिले के कपसेठी इलाके में शनिवार को बारात से वापस लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह नौ बजे उस वक़्त हुई जब भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव के अजय बिन्द (21) और उसके चचेरा भाई संदीप बिन्द (26) अपनी बुआ के लड़के की बारात में शामिल होकर वाराणसी जिले के मिर्जामुराद से बाइक से वापस लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार वाराणसी जिले के कपसेठी -बाबतपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक छोटे ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी ,जिससे दोनों घायल हो गये। लगभग एक घंटे तक कथित रूप से उपचार की कोई व्यवस्था नहीं होने पर दोनों की मौत हो गई।

दूल्हा -दुल्हन सहित बारातियों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना पर भदोही की चौरी थाना और वाराणसी की कपसेठी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम ख़त्म कराया। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उसने छोटे ट्रक को कब्ज़े में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

भारत अधिक खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख