लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में इमारत के ढहने से दो बच्चों की मौत, बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर उत्तरी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में दबकर वहां से अपनी अपनी मां के साथ गुजर रहे दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र सात और 12 साल है तथा मलबे में तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय बुजुर्ग को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान रामजी दास के तौर पर हुई है और उनके सिर पर चोट आई है।

माना जाता है कि इमारत 75 साल पुरानी थी और इमारत के भूतल का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा था जबकि शेष हिस्से में रिहायश थी।

मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि दो बच्चों (दोनों भाई) को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “ वे अपनी मां के साथ सड़क से जा रहे थे तभी इमारत ढह गई और दोनों भाई मलबे में दब गए।” बुंदेला के मुताबिक, “इस बाबत एक मामला दर्ज किया जाएगा और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

यह घटना दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश होने के कुछ दिन बाद हुई है जिसने जिंदगी को पटरी से उतार दिया है। हादसा स्थल पर खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों को बाद में वहां से हटा दिया गया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राष्ट्रीय आपदा मोचन (एनडीआरएफ) समेत अन्य टीमें बचाव अभियान के लिए घटना स्थल पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसबीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।”

आम आदमी पार्टी (आप) के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने ट्विटर पर कहा कि स्थानीय प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना, मल्कागंज में लक्ष्मण प्रसाद जी की 75 साल पुरानी इमारत गिरी। मौक़े पर दिल्ली सरकार की क्यूटीआर टीम, फ़ायर ब्रिगेड (दमकल) टीम, स्थानीय प्रशासन, हम और ‘आप’कार्यकर्ता, सभी बचाव कार्य में लगे हैं। दो लोग सुरक्षित निकाले गये। तक़रीबन सात-आठ और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग