लाइव न्यूज़ :

भैंस के मांस की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:46 IST

Open in App

हरियाणा के फरिदाबाद में भैंस के मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रईस और फजरुद्दीन के तौर पर हुई है जो जिले के फतेहपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी फतेहपुर तगा से बल्लभगढ़ की तरफ भैंस के मांस की तस्करी करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिकरौना पुलिस चौकी की टीम ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दी और जब आरोपी अपनी कार से वहां पहुंचे तो उनकी गाड़ी की जांच की और उसमें से कथित रूप से 150 किलोग्राम भैंस का मांस मिला।प्रवक्ता ने बताया आरोपियों से मांस से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कागज़ात नहीं थे। उनके मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फतेहपुर तगा से बल्लभगढ़ के होटलों पर मांस की सप्लाई करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला