लाइव न्यूज़ :

बरेली में अवैध शराब बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:58 IST

Open in App

बरेली(उत्तर प्रदेश)29 मई जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बारादरी थाने की पुलिस ने काकर टोला स्थित ज़ुबैर नामक व्यक्ति के घर से अवैध कच्ची शराब के साथ देसी व विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी कबाड़ी का कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मिस इंडिया देसी शराब के 600 रैपर के साथ 10 लीटर कैन में अल्कोहल व यूरिया के साथ अन्य उपकरण बरामद किए गए।

एक दूसरे मामले में पुलिस ने थाना शाही क्षेत्र के पूरन लाल नामक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों और बेचने वालों के खिलाफ 2200 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वालो की तलाश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम