लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, PM रिलीफ फंड और बिटक्वॉइन को लेकर लिखी गई ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2020 06:48 IST

पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट जो हैक हुआ है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हैकर ने कहा है कि उसने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देहैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की है। ट्विटर ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। ट्विटर ने भरोसा दिलाया है कि वह इस वेबसाइट की सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ाएंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। हैकन ने वेबसाइट को हैक कर तीन से चार ट्वीट भी किए। जिसमें उन्होंने कोविड-19 पीएम रिलीफ फंड, बिटक्वॉइन और पेटीएम मॉल को लेकर बातें लिखी। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट (www.narendramodi.in) का ट्विटर अकाउंट गुरुवार के तड़के हुआ। हालांकि सटीक टाइम का पता नहीं चल पाया है। हालांकि हैकर द्वारा किए गए ट्वीट अब डिलीट कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में लिखा गया- "मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें। भारत के पास अब क्रिप्टो करेंसी भी है। तो कृपया आप 0xae073DB1e5752faFF169B1ede7E8E94bF7f80Be6 #eth #crypto के लिए बिटकॉइन दान करें। 

narendramodi.in वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट जो हैक हुआ है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

narendramodi.in वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट

ट्विटर ने की पुष्टी- पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस गतिविधि से अवगत है। उन्होंने इसको और भी ज्यादा सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक ईमेल द्वारा बयान देकर   ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, "हम सक्रिय रूप से स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस समय, हमें अतिरिक्त खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।"

पेटीएम मॉल के डेटा चोरी का जॉन विक ग्रुप पर लगा था आरोप 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में जॉन विक ग्रुप का ही नाम आया था। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल (cybersecurity firm Cyble ) ने 30 अगस्त को दावा किया था कि  जॉन विक ग्रुप ने पेटीएम मॉल का डेटा चोरी किया है। साइबल ने दावा किया था कि इस हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी। हालांकि पेटीएम ने दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनका डेटा चोरी नहीं हुआ है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र