लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल लोक सेवा परीक्षा में ‘सबुज साथी’ योजना का विज्ञापन किया: भाजपा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:41 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल लोक सेवा परीक्षा में एक प्रश्न के जरिए अपनी एक योजना का विज्ञापन करने का आरोप लगाया। यह परीक्षा कल आयोजित हुई थी। सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इस प्रश्न का मकसद सार्वभौमिक रूप से वाहवाही बटोरनी वाली योजना के बारे में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करना था। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में कहा, ‘‘संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जब पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछा गया तो हर तरफ़ से उसकी आलोचना होने लगी। लेकिन अब जब पश्चिम बंगाल लोक सेवा की परीक्षा में पश्चिम बंगाल सरकार की योजना का विज्ञापन किया जा रहा है तो देखते हैं कि छद्म बुद्धिजीवी क्या तर्क लेकर आते हैं।’’ प्रश्न में उम्मीदवारों से पूछा गया था कि राज्य सरकार की ‘सबुज साथी’ योजना का लाभ किस वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलता है, जिसके तहत विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जाता है ताकि बच्चे विद्यालय में पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?  

भारतब्लॉग: राज्यपाल-मुख्यमंत्री में टकराव ठीक नहीं

भारतकोलकाता डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामला: पश्चिम बंगाल की शासन-व्यवस्था का एक काला अध्याय है ये केस, अनुत्तरित हैं कई सवाल

भारत'भाजपा को सबका साथ-सबका विकास की जरूरत नहीं, खत्म करो अल्पसंख्यक मोर्चा'- पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

भारत'क्या पश्चिम बंगाल में शरिया कानून लागू होगा...', बीजेपी ने टीएमसी विधायक की 'मुस्लिम राष्ट्र' टिप्पणी पर पलटवार किया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट