लाइव न्यूज़ :

गोवा में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगा तृणमूल गठबंधन : महुआ मोइत्रा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:55 IST

Open in App

पणजी, 28 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार को पेश कर गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सुशासन मुहैया कराना तटीय राज्य में उसका प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा।

ममता बनर्जी नीत पार्टी ने अगले साल होने वाले 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन किया है जो गोवा का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है।

तृणमूल सांसद और पार्टी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने दक्षिण गोवा में संवाददाताओं से कहा, "हम मुख्यमंत्री पद के चेहरे के साथ चुनाव में उतरेंगे।"

वह पार्टी की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव और स्थानीय नेता एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

मोइत्रा ने कहा कि गोवा में शीर्ष पद के लिए तृणमूल उम्मीदवार की घोषणा गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लेने के बाद की जाएगी। पश्चिम बंगाल से लोकसभा सदस्य ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और उस पर सांप्रदायिक विवाद को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं (भाजपा के साथ) बल्कि एक नैतिक लड़ाई भी है।

देव ने कहा कि वह और लौरेंको पहले एक ही पार्टी (कांग्रेस) में थे, लेकिन उसे छोड़ दिया क्योंकि उसने भाजपा से लड़ने का कोई इरादा नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल गोवा में सुशासन की राजनीति करने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन