लाइव न्यूज़ :

मथुरा में महिला का दाह संस्कार रोकने की कोशिश की गई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:43 IST

Open in App

मथुरा में लोगों के एक समूह ने श्मशान भूमि पर एक महिला के अंतिम संस्कार को यह कहकर रोकने की कोशिश की कि वह जमीन उनकी है। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही महिला का अंतिम संस्कार हो सका। राजस्थान सीमा से सटे डभला गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बारे में ग्राम प्रधान सत्यवीर गुर्जर ने बताया कि 20 वर्षीय करिश्मा का शव कोसी कलां के एक अस्पताल से श्मशान घाट लाया गया था। गोबर के उपले एक वाहन द्वारा श्मशान घाट पर लाए गए और जैसे ही उसे उतारा जा रहा था, पुरुषों का एक समूह यह दावा करते हुए वहां पहुंचा कि श्मशान की भूमि उनकी है। ग्राम प्रधान ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिवार ने बार-बार आग्रह किया लेकिन उसे लोगों के समूह ने उसे स्वीकार नहीं किया। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव ने कहा, "पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बाधा डालने वाले लोग पीछे हट गए।" उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला