लाइव न्यूज़ :

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, आग में जिंदा जले एक ही परिवार के तीन बच्चे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2023 14:21 IST

Open in App

पटना: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लगभग प्रतिदिन राज्य के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पटना, खगड़िया, बेतिया, भागलपुर, बांका, अररिया समेत कई जिलों में आग लगने से सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए हैं। आगलगी की घटना में अररिया में एक ही परिवार के तीन बच्चे जिंदा जल गए। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार घटना जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वीर नगर विसरिया पंचायत के विसरिया गांव की है। बुधवार की देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। 

आग से जान बचाने के लिए तीनों बच्चे चारपाई के नीचे छुपे थे लेकिन झुलसकर तीनों की मौत हो गई। तीनों आपस में भाई बहन थे। मृतकों में 10 साल का आजाद, 8 साल का इलताफ और 3 साल की रोशनी शामिल है। वही चौथा 12 भाई का भाई खुशनवाज गंभीर रूप से झुलस गया। उसका फिलहाल पूर्णिया में इलाज चल रहा है। 

इस हादसे के बाद दिलशाद की पत्नी और इन बच्चों की मां नरगिस बदहवास हैं। चारों बच्चों के पिता दिलशाद है। गांव वालों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। एसडीपीओ फारबिसगंज ने बताया कि घटना देर रात की है दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :बिहार समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र