लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक: अमरिंदर सिंह और मनोहर लाल खट्टर ने आईएएस अधिकारी सुहास को पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:21 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सुहास यथिराज को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर रविवार को बधाई दी। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी एवं बैडमिंटन खिलाड़ी 38 वर्षीय सुहास पहले आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने न केवल इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है, बल्कि पैरालंपिक में रजत पदक भी जीता है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि यथिराज ने आईएएस अधिकारी के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ खेल के प्रति अपनी रुचि जिंदा रखी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर एल वाई सुहास बधाई। यह बहुत उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी के तौर पर चुनौतीपूर्ण करियर के बावजूद आपने खेल के प्रति अपनी रुचि को जिंदा रखा। हम सभी को आप पर गर्व है।’’ खट्टर ने कहा कि वह यथिराज के प्रदर्शन से प्रसन्न हैं जिससे कई युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे भरोसा है कि आगामी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की नयी पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी।’’ यथिराज रविवार को तोक्यो में पुरुष एकल एसएल4 वर्ग बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गए। वह दो बार के विश्व चैंपियन माजूर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से भले ही हार गए, लेकिन अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज