लाइव न्यूज़ :

TN Girls Education Scholarships 2022: कक्षा 6वीं से 12वीं के सभी छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए, जल्द ही महिला मुखिया को भी मिलेंगे इतने पैसे

By आजाद खान | Updated: March 19, 2022 11:04 IST

Tamil Nadu Girls Education Scholarships 2022: इस पर वित्तमंत्री पी. टी. राजन ने विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा, ''इस योजना के लिये 698 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी स्कूलों में लड़कियों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए तमिलनाडु सरकार पैसे देगी।छात्राओं को इसके तहत में हर महीने 1-1 हजार रुपए मिलेंगे। महिला मुखिया को भी 1,000 रुपए देने की तैयारी है।

Tamil Nadu Girls Education Scholarships 2022: तमिलनाडु सरकार ने राज्य की छात्राओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। सरकार ने अधिक संख्या में लड़कियों को वित्तीय बाधाओं के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को छात्राओं के बैंक खातों में हर महीने 1-1 हजार रुपए डालने की घोषणा की है। इससे राज्य के उन छात्राओं को सीधी लाभ पहुंचेगा जो पैसो की कमी के कारण अपने शिक्षा पूरा नहीं कर पाती है। यह घोषणा तमिलनाडु बजट के दौरान की गई है। 

क्या कहा वित्तमंत्री ने

वित्तमंत्री पी. टी. राजन ने विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि इस कदम से लगभग छह लाख लड़कियों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा, ''इस योजना के लिये 698 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।'' घोषणा के अनुसार, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की सभी लड़कियों को उनकी स्नातक डिग्री, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रमों के निर्बाध रूप से पूरा होने तक प्रतिमाह 1,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि छात्राएं इसके अलावा अन्य छात्रवृत्तियों के लिए भी पात्र होंगी। 

महिला मुखिया को मिलेंगे1,000 रुपए

तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी.टी. राजन ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि परिवारों की महिला मुखिया को सहायता प्रदान करने के लिये पात्र लाभार्थियों की पहचान करने का काम जारी है और राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर इस संबंध में योजना लागू की जाएगी। महिला मुखिया को 1,000 रुपये की सहायता प्रदान करना 2021 में सत्ता में आए द्रमुक के चुनावी वादों में शुमार है। वित्तमंत्री ने बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि इस योजना को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा, ''इस आधार पर, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह योजना तब लागू की जाएगी जब इस सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।'' 

टॅग्स :Tamil Naduभारतछात्रवृत्ति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज