लाइव न्यूज़ :

TMC meeting Abhishek Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज अभिषेक बनर्जी?, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में सबकुछ ठीक नहीं, मतदाता सूची बैठक से दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 11:28 IST

TMC meeting Abhishek Banerjee: समिति में अभिषेक बनर्जी का नाम तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के तुरंत बाद दूसरे नंबर पर था लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक से उनकी अनुपस्थिति से पार्टी के आंतरिक समीकरणों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।शीर्ष स्तर पर तनाव कम होने की धारणा बन गई थी।पार्टी समीकरण में संभावित बदलाव का संकेत है।

TMC meeting Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई महत्वपूर्ण मतदाता सूची सत्यापन बैठक से अनुपस्थिति ने सत्तारूढ़ पार्टी के भीतरी समीकरण को लेकर अटकलों को फिर हवा दे दी है। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के समाधान के लिए पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की यह पहली बैठक थी। वैसे तो इस समिति में अभिषेक बनर्जी का नाम तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के तुरंत बाद दूसरे नंबर पर था लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे।

बैठक से उनकी अनुपस्थिति से पार्टी के आंतरिक समीकरणों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। पहले भी पार्टी में शीर्ष स्तर पर तनाव के कयास लग रहे थे, लेकिन नेताजी इंडोर स्टेडियम में हाल में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी द्वारा अभिषेक के भाषण का सार्वजनिक समर्थन किये जाने के बाद शीर्ष स्तर पर तनाव कम होने की धारणा बन गई थी।

पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे कमतर दिखाने की कोशिश की जबकि कुछ ने ममता बनर्जी के उस स्पष्ट निर्देश की ओर इशारा किया कि मतदाता सूची से संबंधित सारे चुनावी कार्य पार्टी मुख्यालय में ही होंगे, कहीं और नहीं। यह पार्टी समीकरण में संभावित बदलाव का संकेत है।

इस बीच अभिषेक के करीबी सूत्रों ने कहा कि अन्यत्र उनकी व्यस्तता के चलते वह बैठक में नहीं पहुंच पाये। पिछले सप्ताह ममता बनर्जी ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग के कथित समर्थन से "बाहरी" मतदाताओं को शामिल करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालAbhishek Banerjeeकोलकाताचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट