लाइव न्यूज़ :

बीबीसी की विवादित डॉक्‍यूमेंट्री का टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस में प्रदर्शन किया गया, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नहीं माने छात्र

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 21:43 IST

टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने छात्रों और मैनेजमेंट के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कैंपस में ऐसे किसी भी आयोजन को लेकर चेताया गया था और उल्लंघन की स्थिति में नियमों के मुताबिक सख्‍ती से निपटने को कहा गया था। हालांकि टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस प्रशासन के मना करने के बावजूद कुछ छात्र नहीं माने।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्‍यूमेंट्री पर विवाद जारीमुंबई में टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शितTISS प्रशासन की चेतावनी के बावजूद किया गया प्रदर्शन

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्‍यूमेंट्री के लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस विवादित डॉक्‍यूमेंट्री को दिखाए जाने के दौरान विवाद हो चुका है। अब मुंबई में टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के छात्रों ने प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कॉलेज परिसर में बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री की स्‍क्रीनिंग की है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने छात्रों और मैनेजमेंट के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कैंपस में ऐसे किसी भी आयोजन को लेकर चेताया गया था और उल्लंघन की स्थिति में नियमों के मुताबिक सख्‍ती से निपटने को कहा गया था। हालांकि टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस प्रशासन के मना करने के बावजूद कुछ छात्र नहीं माने।

बता दें कि पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री को लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और अंबेडकर विश्वविद्यालय में भी विवाद हो चुका है। बीबीसी की विवादित डॉक्‍यूमेंट्री को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दिखाने की योजना थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की इजाजत नहीं दी थी।

क्या है डॉक्‍यूमेंट्री में

बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो भाग में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है। ये सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित है। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब एक तरफ जहां वामपंथी विचारधारा वाले छात्र संगठन 2002 गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन कर रहे हैं वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा एबीवीपी के सदस्य विरोध कर रहा हैं। हालात ऐसे बन रहे हैं कि मामला टकराव तक पहुंच जा रहा है।

हाल ही में हैदराबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने  बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जवाब में एबीवीपी ने  फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ चला दी। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के बाद कश्मीर से हिंदुओं के पलायन को दर्शाती है।

टॅग्स :BBCटाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेसमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला