लाइव न्यूज़ :

RSS: आरएसएस ( राष्ट्रीय सेवक संघ) का थ्री ईयर प्लान-ऐसे बढ़ेगी ताकत

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 19, 2024 14:38 IST

राष्ट्रीय सेवक संघ (RSS) ने अगले तीन साल का टारगेट प्लान तैयार किया है। जिससे हर खंड- मंडल- बस्ती तक संघ की शाखा और मिलन कार्यक्रम होंगे। संघ की विचारधारा से लोगों को जोड़ने,स्वयंसेवक विस्तारकों की बड़ी फ़ौज उतारी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में आरएसएस की शखाओं का होगा विस्तारसंघ ने मध्य और मालवा प्रांच में किए बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश में अपनी पैठ को मजबूत बनाने के लिए संघ ने व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है जो अगले 3 साल में हर एक को टारगेट करेगा।

 मध्य प्रदेश को लेकर संघ का जो प्लान है उसको समझें तो.....

 प्रदेश को तीन प्रांत- मध्य भारत, महाकौशल और मालवा में बांटा गया है। संघ के खंड के अंतर्गत आने वाले मंडल-बस्ती में 8 से 12 गांव शामिल होते हैं। नगर की बस्ती जिसमें 8 से 10 मोहल्ले शामिल होते हैं। उन्हें टारगेट करते हुए शाखाएं लगाने और मिलन कार्यक्रम करने की तैयारी है। संघ ने शताब्दी वर्ष को लेकर 2026 तक हर मंडल और बस्ती तक अपनी पहुंच बनाने का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए संगठन अपने स्वयंसेवक विस्तारकों को उतारने जा रहा है जो की प्रांत कार्यकारिणी के साथ आरएसएस के कार्यक्रमों के विस्तार के लिए समय देंगे।

 संघ ने तय किया है की हर एक मंडल में शाखा लगेगी।

 गांव में शाखा लगाई जाएगी।

 बस्ती में शाखा लगेंगी और सभी मंडल और खंड को पूर्ण मंडल, पूर्ण खंड होंगे।

 यानि की पूरे प्रदेश में संघ का विस्तार होगा। दरअसल बीते दिनों नागपुर में  संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में मध्य क्षेत्र- मालवा प्रान्त को लेकर बड़े फैसले हुए। संघ ने मध्य क्षेत्र में स्वप्निल कुलकर्णी को नया क्षेत्र प्रचारक बनाया है। राजमोहन मालवा प्रांत के प्रचारक बनाए गए हैं। मतलब साफ है की संघ अब मध्य प्रदेश में अपनी जड़ों को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। 2026 तक मध्य प्रदेश का कोई  हिस्सा संघ से अछूता नहीं होगा।

टॅग्स :भारतMadhya PradeshआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?