लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराए तीन आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2020 07:23 IST

जम्मू कश्मीरः आतंकवादियों से एक एके47 रायफल मिली है और दो पिस्टलें बरामद की गई हैं। फिलहाल ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि आतंकी और छिपे हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग जिले में तीन अज्ञात आतंकवादी मार गिराए गए हैं।उनकी पहचान की जा रही है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

श्रीनगरः जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने तीन अज्ञात आतंकवादी मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले के खुलचोहर इलाके में तड़के यह मुठभेड़ हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि अनंतनाग के खुलचोहर इलाके में मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी अज्ञात हैं। उनकी पहचान की जा रही है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, भारतीय सेना का कहना है कि आतंकवादियों से एक एके47 रायफल मिली है और दो पिस्टलें बरामद की गई हैं। फिलहाल ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर कर दिया था हमला

बता दें, , 26 जून को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबल के एक दल पर हमला कर दिया था, जिसमें एक सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गया था। दक्षिण कश्मीरी जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सीआरपीएफ के 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों नें गोलियां चला दी थीं। हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक कर्मी घायल हो गया था। घायल कर्मी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलवामा जिले में दो मारे थे आतंकी

इसके अलावा 26 जून को पुलवामा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल बरामद की गई थीं। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के चीवा उलार इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान ने उस समय मुठभेड़ का रूप ले लिया था जब आतंकवादियों ने बल के खोजी दल पर गोलियां चला दी थीं। जवाब में दल ने भी गोलियां चलाई थीं। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को वहां से निकलने न देने के लिए रातभर सख्त घेराबंदी जारी रखी थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज