लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर फंसे पैदल जा रहे तीन हजार प्रवासी मजदूर

By भाषा | Updated: March 28, 2020 19:42 IST

अधिकारी ने कहा कि शुरू में ये लोग गुजरात और राजस्थान जाने पर अड़े थे, लेकिन बाद में अपने स्थानों पर लौटने को सहमत हो गए। वासवे ने कहा कि अधिकारियों ने इन लोगों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया और उनके परिवहन के लिए व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि इन लोगों के मुंबई और आसपास के इलाकों में लौट जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देपैदल जा रहे तीन हजार प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर फंसे।पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिला एवं पुलिस अधिकारियों के घंटों के प्रयासों के बाद ये लोग अंतत: मुंबई महानगर क्षेत्र में अपने-अपने स्थानों पर लौट गए।

पालघर: मुंबई महानगर क्षेत्र में काम करनेवाले गुजरात और राजस्थान के तीन हजार से अधिक प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक गांव में फंस गए क्योंकि लॉकडाउन की वजह से राज्यों ने अपनी सीमाएं सील कर रखी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई, बोइसर, विरार, वाशी और आसपास के अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले इन लोगों ने बंद के चलते उद्योग-धंधों में काम रुक जाने की वजह से अपने पैतृक स्थलों की ओर पैदल चलना शुरू किया था, लेकिन ये शुक्रवार को पालघर की तलासरी तालुका के अचाड गांव में फंस गए। 

उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस अधिकारियों के घंटों के प्रयासों के बाद ये लोग अंतत: मुंबई महानगर क्षेत्र में अपने-अपने स्थानों पर लौट गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुंबई और इसके आसपास काम करनेवाले इन लोगों ने शुक्रवार को गुजरात और राजस्थान स्थित अपने गांवों की ओर पैदल चलना शुरू किया था। महाराष्ट्र और गुजरात सरकार ने बंद के चलते सीमाएं सील कर रखी हैं। 

तलासरी थाने के निरीक्षक अजय वासवे ने कहा, 'वर्तमान में मुंबई और आसपास काम करनेवाले लगभग तीन हजार प्रवासी मजदूरों ने शुक्रवार को अपने पैतृक स्थलों की ओर लौटना शुरू किया था। लेकिन महाराष्ट्र-गुजरात सीमा सील कर दी गई है, इसलिए वे पड़ोसी राज्य में प्रवेश नहीं कर सके।' उन्होंने कहा कि क्योंकि ये लोग सीमा पार नहीं कर सके, इसलिए अचाड गांव में फंस गए। वे घंटों तक सीमा पर खड़े रहे। चूंकि कोरोना वायरस के चलते इतनी बड़ी संख्या में उनका एक स्थान पर मौजूद होना जोखिम भरा था, इसलिए जिला और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मुंबई और आसपास के इलाकों में लौट जाने के लिए समझाना शुरू किया। 

अधिकारी ने कहा कि शुरू में ये लोग गुजरात और राजस्थान जाने पर अड़े थे, लेकिन बाद में अपने स्थानों पर लौटने को सहमत हो गए। वासवे ने कहा कि अधिकारियों ने इन लोगों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया और उनके परिवहन के लिए व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि इन लोगों के मुंबई और आसपास के इलाकों में लौट जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद