लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बस में आग लगी तीन लोगों की मौत, छह अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:05 IST

Open in App

जयपुर, 27 नवम्बर जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर आ रही एक वीडियो कोच बस बिजली की हाईटेंशन तारों से टकरा गयी और उसमें आग लग गई। घटना में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

कार्यवाहक थानाधिकारी अनीता मीणा ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लबाना गांव के पास एक ट्रक के पलट जाने से रास्ता जाम था। वीडियो कोच बस चालक ने बस को गलत दिशा से निकालने का प्रयास किया और इसी दौरान बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर उसमें करंट फैल गया।

उन्होंने बताया कि बस में लगी आग से भगवान सिंह, नूर मोहम्मद और शुभना की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

घायलों को उपचार के लिये निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग के कारण बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए