लाइव न्यूज़ :

राजकोट के अस्पताल में आग लगने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक दिसंबर पुलिस ने गुजरात के राजकोट जिले के एक निजी कोविड-19 अस्पताल में पिछले सप्ताह लगी आग के मामले में अस्पताल का संचालन करने वाली कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग लगने के कारण पांच मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि 28 अन्य को बचा लिया गया था।

पुलिस ने अस्पताल का संचालन करने वाले ‘गोकुल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ के पांच अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

राजकोट के मालवीय नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मोढा, कार्यकारी निदेशक डॉ. विशाल मोढा और निदेशक डॉ. तेजस करमता की कोविड-19 की जांच संबंधी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत के मामले में आईपीसी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

पुलिस उपायुक्त मनोहर सिंह जडेजा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया था कि मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि अस्पताल प्राधिकारियों ने लापरवाही बरती और इसलिए आईपीसी की धारा 304-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड- 19 अस्पताल ने 15 सितंबर को अनुमति मिलने के बाद काम करना शुरू किया था।

जडेजा ने कहा था कि जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल ने कई नियमों का कथित उल्लंघन किया और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही बरती।

उन्होंने कहा था कि अस्पताल ने आग की रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, सुरक्षा संबंधी उपाय नहीं किए गए, जिनके कारण बचाव अभियान में मुश्किलें पेश आईं और पांच मरीज मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया