लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: नौगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 16, 2022 09:41 IST

श्रीनगर ज़िले के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाश अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर ज़िले के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान जारी है।

श्रीनगर: नौगाम श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे जाने की खबर सामने आई है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के ये तीनों आतंकी हाल ही में सरपंच समीर भट की हत्या में शामिल थे। कश्मीर पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा टीआरएफ से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, श्रीनगर में नौगाम मुठभेड़ में कुल तीन आतंकवादी मारे गए और हथियार व गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, तलाशी अभियान अभी जारी है। बता दें कि इससे पहले अवंतीपोरा जिले के चारसू इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ हुई थी। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। 

आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चारसू में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पर पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इससे पहले सोमवार को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए- मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज