लाइव न्यूज़ :

झारखंड में आज फिर मिले तीन कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 114, एक महिला मरीज अस्पताल से हुई फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2020 19:43 IST

रांची में शुक्रवार को आए कोविड-19 के 2 पॉजिटिव केस में एक पीड़ित महिला के गायब हो जाने से हडकंप मचा हुआ है. पीड़ित महिला ने अपना पता रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के ढीपाटोली में बताया था.

Open in App
ठळक मुद्दे पुंदाग की कोरोना संक्रमित मरीज 26 वर्षीय महिला है. राज्य में अबतक तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

रांची:झारखंड की राजधानी रांची के हॉट स्पॉट बन गये हिंदपीढ़ी से कोरोना संक्रमित दो नए मरीज मिले हैं. इनमें एक हिंदपीढी की एक महिला और एक युवक है, जबकि एक पुंदाग की महिला भी संक्रमित मिली है. इसी के साथ झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है. इनमें 84 मरीज रांची के हैं. राज्य में अबतक 28 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतने में सफलता हासिल की है. वहीं राज्य में अबतक तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसतरह झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है.

राज्य में एक्टिव केस की संख्या 90 हो गई है. वहीं, 21 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. बताया गया है कि पुंदाग की कोरोना संक्रमित मरीज 26 वर्षीय महिला है. जबकि हिंदपीढ़ी का कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय युवक और एक महिला है. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. 

वहीं, रांची में शुक्रवार को आए कोविड-19 के 2 पॉजिटिव केस में एक पीड़ित महिला के गायब हो जाने से हडकंप मचा हुआ है. पीड़ित महिला ने अपना पता रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के ढीपाटोली में बताया था. उसने अपना मोबाइल नंबर भी लिखवाया था जो बंद मिला. शुक्रवार की शाम रांची पुलिस को पॉज़िटिव रिपोर्ट मिलते ही उसकी तलाश शुरू हुई. देर रात तक रांची के सिटी एसपी सौरभ और सदर एसडीएम ने पुंदाग ओपी क्षेत्र के एक-एक मोहल्ले को छान मारा, लेकिन कोरोना संक्रमित महिला की जानकारी नहीं मिल पाई. 

आज रांची पुलिस ने पीडित महिला के दिए हुए मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकाला, ताकि यह पता चल सके कि उस महिला ने किससे-किससे बात की है और वह कहां रहती है? कोरोना वायरस से पीडित महिला फिलहाल किससे-किससे मिल रही है? यह उसके मिलने के बाद ही पता चल पाएगा. रिपोर्ट आने के बावजूद महिला के नहीं मिलने से रांची पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं कि पता नहीं उस महिला के संपर्क में आने वाले और कितने लोग कोरोना संक्रमित हो जाएंगे.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला