लाइव न्यूज़ :

संप्रग शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों में ‘अत्यधिक देरी’ हुई: स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:27 IST

Open in App

राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के कई मामलों के मुकदमों में ‘‘अत्यधिक एवं अकथनीय’’ देरी हुई है। स्वामी ने यह भी कहा कि इन मामलों में अभियोजकों में ‘‘उत्साह की कमी’’ है। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ नि: संदेह भ्रष्टाचार के कई मामलों के अभियोजन में सरकार की ओर से बहुत अधिक एवं अकथनीय देरी हुई और यह भ्रष्टाचार केंद्र में संप्रग सरकार के रहने के दौरान हुआ।’’ खासकर टूजी, एयसेल-मैक्सिस, नेशनल हेराल्ड, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सोनिया गांधी पर आरोप हैं, का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा कि इन मामलों में अंतिम निष्कर्ष या दोषसिद्धि तक नहीं पहुंचा जा सका है। उन्होंने कहा,‘‘ पिछले सात साल में इन मामलों में अंतिम निष्कर्ष या दोषसिद्धि नहीं हुई जिसकी स्पष्ट वजह अभियोजकों में उत्साह की कमी है।’’ स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने वाली भाजपा की छवि इस देरी से धूमिल हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र