लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने की जरूरत: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:00 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को उम्रदराज लोगों को बूढ़ा कहने की जगह ‘‘वृद्ध’’ या ‘‘बुजुर्ग’’ कहने का आग्रह किया और कहा कि समाज को उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम ‘वयो नमन’ के दौरान लोगों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से मैं उन्हें ‘‘बूढ़़ा’’ के रूप में संबोधित करना पसंद नहीं करता बल्कि उन्हें बुजुर्ग कहना पसंद करता हूं। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे वृद्ध लोगों को बुजुर्ग के रूप में संबोधित करें न कि बूढ़े के रूप में। यह भी हमारी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप है।’’

नायडू ने कहा कि बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति समाज के विभिन्न स्तरों पर संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है क्योंकि वृद्धावस्था से संबंधित समस्याओं का पता नहीं होता है और न ही दूसरों द्वारा पूरी तरह से समझा जाता है। मीडिया और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘समय की मांग है कि गैर सरकारी संगठन बुजुर्गों के लिए एक सहायक प्रणाली के रूप में कार्य करें और सरकार और उसकी एजेंसियों के प्रयासों में सहयोग करें। वे बुजुर्ग लोगों की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और पीढ़ीगत बंधन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।’’ उपराष्ट्रपति ने बुजुर्गों और गैर सरकारी संगठनों को उनके योगदान के लिए ‘‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर नायडू ने वृद्ध जन की सहायता के लिए विशेष हेल्प लाइन-14567 की शुरुआत की। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर एबल सिटिजन्स रीइम्प्लॉइमेंट इन डिग्निटी (एसएसीआरईडी) तथा सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजिन (एसएजीई) पोर्टल्स की भी उन्होंने शुरुआत की।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ नागरिक अत्यधिक संवेदनशील समूह हैं, इसलिए हमें उनकी सुरक्षा के लिए एक आसान और कुशल शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करने की आवश्यकता है। इस संबंध में वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (एल्डर लाइन) शुरू करने का (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) मंत्रालय का निर्णय सराहनीय है।’’

नायडू ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बुजुर्गों की आबादी 10.38 करोड़ है। यह कुल जनसंख्या का लगभग 8.6 प्रतिशत है। वृद्धि दर के आधार पर 2036 तक भारत में बुजुर्गों की आबादी कुल आबादी के लगभग 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है