लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का निर्धारित चुनाव हुआ स्थगित, 26 अप्रैल को होना था चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2024 20:54 IST

26 अप्रैल शुक्रवार को मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी तय नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। हालांकि एमसीडी सदन की बैठक तो होगी, लेकिन चुनाव नहीं होगा। 

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का निर्धारित चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एमसीडी सचिव ने गुरुवार को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है, "चूंकि डीएमसी अधिनियम, 1957 (संशोधित 2022) की धारा 77 (ए) के अनुसार पीठासीन अधिकारी का नामांकन अनिवार्य है। इसलिए, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराना संभव नहीं हो सकता है।" 26 अप्रैल शुक्रवार को मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी तय नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। हालांकि एमसीडी सदन की बैठक तो होगी, लेकिन चुनाव नहीं होगा। 

दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित होने पर MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, "26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। एलजी के पास पीठासीन अधिकारी को नियुक्त करने को लेकर फाइल मूव की गई थी। वहां से फाइल जब वापस आई तो वहां कमेंट दिया गया है कि चुनाव को स्थगित किया जाता है। उनका कहना है कि सीएम के राय के बिना वे पीठासीन अधिकारी को नियुक्त नहीं कर सकते। ये दिखाता है कि भाजपा को डर है। वे चाहते ही नहीं हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान AAP का मेयर बने। इससे शायद उनके वोट बैंक पर असर पड़ेगा।"

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार