लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files: क्या हम इतने गिरे हुए हैं, ये फिल्म बेबुनियाद है, 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बोले फारुख अब्दुल्ला

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2022 14:10 IST

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हमने एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान मैंने उनसे कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफारुख अब्दुल्ला ने कहा- 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने एलजी से इस फिल्म को बैन करने की मांग की

श्रीनगर: नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की मांग की है। शनिवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, हमने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया है। ऐसी चीजों (फिल्मों) पर बैन लगना चाहिए।  

फारुख अब्दुल्ला ने बताया कि हमने एलजी से कहा, ये जो 'द कश्मीर फाइल्स' आपने फिल्म बनवाई है। क्या ये सच है कि एक मुसलमान एक हिंदू को मारेगा। उसके बाद उसका खून वो चावल में डालकर उसकी बीवी से कहेगा कि तुम इसे खाओ। क्या ऐसा हो सकता है? क्या हम इतने गिरे हुए हैं। ये फिल्म बेबुनियाद है। जिसने न सिर्फ नफरत मुल्क में पैदा की है, बल्कि यहां हमारे जवानों में भी नफरत हुई है कि हमारे तरफ कैसे सोच रहे हैं। जो मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है हिन्दुस्तान के कोन में इस वक्त। वो हमारे बच्चों में भी एक लहर पैदा कर रहा है। ऐसी चीजों को बंद करना चाहिए। इस मीडिया को बंद करना चाहिए, जो इस वक्त नफरत फैला रहा है। सारे हिंदुस्तान में।   

आपको बता दें कि इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने विवेक अग्निहोत्रि की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार इस फिल्म के जरिए हमारे प्रति लोगों में नफरत फैलाना चाहती है।' फारुख अब्दुल्ला ने साफ कहा, 'इस फिल्म को केवल इसलिए टैक्स फ्री किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें और हम से नफरत करें।'

फारुख अब्दुल्ला के मुताबिक, उन्होंने लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा से यह मांग की है कश्मीर में अमन और शांति की दिक्कत है। यहां रोजाना लोग मारे जा रहे हैं और वह दिखा रहे हैं पर्यटक आ रहे हैं सब ठीक है लेकिन आप रोज की घटनाओं को देखें। हम हर चीज में साथ देंगे जिससे कानून बना रहे हम शांति चाहते। उन्होंने हमें विश्वास दिया कि उनकी सरकार इसको लेकर काम करेगी पर ऐसा नहीं हो रहा है।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीरद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज