लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी की पूरी आबादी का 31 अगस्त तक होगा टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:38 IST

Open in App

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंता ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले की पूरी आबादी का 31 अगस्त तक टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। राज्य का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी भी इसी जिले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान जिले में प्रत्येक मतदान बूथ पर मिशन की तरह चलाया जाएगा। इस संबंध में टीम ने इलाके में अब तक टीके की खुराक न लेने वाले लोगों का आंकड़ा जमा करना शुरू कर दिया है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंता ने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। जिले से अब भी कोविड-19 के सबसे ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 708 मामले सामने आए, जिनमें से 164 कामरूप मेट्रोपोलिटन से थे। जिले में टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 1,204 मतदान बूथ हैं और लोगों तक पहुंचने के लिए प्राथमिक दस्तावेज के रूप में मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOmicron: निगेटिव रिपोर्ट होने पर भी यात्रियों को 7 दिनों तक पृथकवास में रहना होगा, असम सरकार ने जारी की नई SOP

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारतअसम में 11 प्रतिशत लोगों ने ही टीके की दोनों खुराक ली है : स्वास्थ्य मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज