लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने 2021 के मध्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कीं

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर चुनाव आयोग ने अगले साल अप्रैल-मई में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयोग के दो वरिष्ठ अधिकारी अगले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जाने के लिये तैयार हैं।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा अगले सप्ताह तमिलनाडु जाएंगे। वहीं उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन अगले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल जाएंगे।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल अप्रैल से जून के बीच खत्म होने जा रहा है। अधिकतर राज्यों में जबरदस्त राजनीतिक मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है और यहां भाजपा, तृणमूल कांग्रेस के 10 साल के शासन को खत्म करने पर दांव लगा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 संसदीय क्षेत्रों में से 18 पर जीत दर्ज की थी और वह पिछले कुछ वर्षों में यहां तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है।

वहीं असम में सत्तारूढ़ भाजपा का सीधे तौर पर मुकाबला कांग्रेस के साथ है जबकि तमिलनाडु की राजनीति सुपरस्टार रजनीकांत की घोषणा के बाद काफी दिलचस्प हो गई है। राज्य में पारंपरिक तौर पर मुकाबला द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच रहा है लेकिन रजनीकांत ने घोषणा की है कि वह चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का गठन करेंगे।

केरल में मुकाबला माकपा नीत सत्तारूढ़ एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम