लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों के फोरम ने लॉकडाउन नहीं लगाने की अपील करते हुए कहा: इससे गरीबों को नुकसान होता है

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के एक फोरम ने रविवार को सरकार से अपील की कि वे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन या कोई भी उस तरह का नियम लागू न करें जिससे गरीबों को नुकसान पहंचे या उनके जीवन को खतरा पैदा हो।

फोरम ने प्रशासन से अपील की है कि वे अस्पतालों की संख्या, बिस्तरों और मानव संसाधन को बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानकों तक पहुंचाएं।

प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर हरजीत सिंह भट्टी ने कहा, ‘‘ कुछ नेता बड़े धार्मिक समागमों और राजनीतिक रैलियों में शामिल हो रहे हैं और साथ ही दूसरों को लॉकडाउन की चेतावनी भी दे रहे हैं, जो कि तर्क से परे है और लोगों को संशय में डालने के साथ ही उद्देश्य के प्रति गंभीरता की कमी को दर्शाता है।’’

फोरम ने कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित सभी चिकित्सकीय देखभाल और टीकाकरण ‘पूरी तरह से वैज्ञानिक सिद्धांतों’ के अनुरूप होना चाहिए और देश के सभी नागरिकों चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति जो भी हो, उन्हें मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला