लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी ने अपने दो बच्चों की हत्या की, पत्नी को घायल किया, फिर खुद को मारी गोली

By भाषा | Updated: February 6, 2021 16:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह फरवरी पंजाब के फरीदकोट जिले में 35 वर्षीय एक व्यवसायी ने शनिवार तड़के अपने घर में अपने दो बच्चों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को घायल कर दिया तथा फिर खुद को गोली मार ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी करण कटारिया ने लुधियाना के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मामले के अनुसार कटारिया ने फरीदकोट जिले के नारायण नगर स्थित अपने घर में आज तड़के लगभग चार बजे अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों को गोली मार दी। बाद में, उन्होंने खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में कटारिया के सात वर्षीय बेटे और तीन साल की बेटी की मौत हो गई तथा उनकी 30 वर्षीय पत्नी गोली लगने से घायल हो गईं जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कुछ दिन पहले अमृतसर में एक फाइनेंसर ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा