लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2025 16:47 IST

भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि लूट-खसोट से अर्जित संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय जब्त कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि महुआबाग में बनाई जा रही कोठी भी इसी श्रेणी में आती है।

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना के महुआ बाग इलाके में राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी के एक्स हैंडल से महुआबाग स्थित इस भवन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा गया कि “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है।” भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि लूट-खसोट से अर्जित संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय जब्त कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि महुआबाग में बनाई जा रही कोठी भी इसी श्रेणी में आती है।

बता दें कि ईडी ने जुलाई 2023 में लालू यादव के परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की पटना, दिल्ली और गाजियाबाद में लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन व मकान जब्त किए थे। जब्त संपत्तियों में राबड़ी देवी के नाम पर महुआ बाग की एक जमीन भी शामिल थी। हालांकि, भाजपा द्वारा वीडियो में दिखाए गए नए निर्माणाधीन बंगले का किसके नाम पर होना स्पष्ट नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि लालू यादव का नया बंगला पटना के दानापुर के महुआ बाग इलाके में बन रहा है। घर करीब-करीब पूरा हो चुका है और अभी अंदर का काम चल रहा है। घर पिछले डेढ़ साल से बन रहा है। जानकारों के अनुसार लालू यादव का प्राइवेट घर एक बड़ी हवेली जैसा दिखता है। लालू और राबड़ी देवी दोनों ने अक्सर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है। 

सुरक्षा कारणों से बिल्डिंग के चारों तरफ 10 से 15 फीट ऊंची एक मजबूत बाउंड्री वॉल बनाई गई है। यह हवेली आस-पास रहने वाले लोगों के बीच चर्चा का विषय है। बिल्डिंग का डिजाइन और आर्किटेक्चर आने-जाने वालों का ध्यान खींचता है। इस बंगले का पूरा कॉम्प्लेक्स खुला, सुरक्षित और मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। बंगले में 8 बड़े बेडरूम, एक बड़ा ड्राइंग हॉल, एक गेस्ट रूम, एक प्रार्थना कक्ष, एक फैमिली लाउंज और अलग स्टाफ क्वार्टर हैं। बिल्डिंग के चारों ओर एक बड़ा ग्रीन ज़ोन और एक सुंदर गार्डन भी बनाया जा रहा है। पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। 

लालू यादव इस भवन के निर्माण का जायजा लेने अक्सर पहुंचते रहे हैं। साथ ही चर्चा है कि 10, सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद लालू परिवार 39, हार्डिंग रोड के नए आवास की बजाय महुआ बाग के इस महल में शिफ्ट हो सकता है। ऐसे में भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लालू जी का ‘समाजवाद’ यानी लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार। लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम की पूरी व्यवस्था कर ली है। पटना शहर के बीचों-बीच इनका एक और निर्माणाधीन आलीशान महल खड़ा हो रहा है। 

प्रवक्ता नीरज कुमार ने वीडियो बयान में कहा कि लालू यादव का सामाजिक न्याय और समाजवाद अब परिवारवाद में बदल गया है। महुआ बाग में बन रही आलीशान कोठी भी लूट की जमीन पर आधारित है। यहां भी नौकरी के बदले जमीन ली गई थी और ईडी ने पहले भी छापेमारी की है। लालू सावधान रहें, लूट की संपत्ति ज्यादा दिन नहीं टिकती। यह मकान और जमीन भी ईडी फिर से जब्त कर सकती है। आपने राजनीति को भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना दिया था और आपका पूरा परिवार पूरे बिहार को लूट रहा है। आपको बताना चाहिए कि यह अकूत संपत्ति कहां से आई है?”

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन