न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2026 11:31 IST2026-04-27T11:30:18+5:302026-04-27T11:31:15+5:30
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लेटर लिखकर कहा है कि वे उनके सामने खुद या वकील के ज़रिए पेश नहीं होंगे।

photo-ani
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि वह आबकारी मामले में व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उनके समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ‘‘न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। इसलिए, मैंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करने का निर्णय लिया है।’’ केजरीवाल ने लिखा, "जस्टिस स्वर्णकांता से इंसाफ़ मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है।
VIDEO | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "... On 27 February, I was declared innocent and raised questions on the investigation done by the CBI and ordered action against investigating officers. CBI challenged this order in the High Court where the case was to… pic.twitter.com/Qi9gEXX5Zn
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
VIDEO | AAP national convenor Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) posts, "In all humility and with complete respect for the judiciary, I have written the following letter to Justice Swarna Kanta Sharma, informing her that, pursuing Gandhian principles of Satyagraha, it won’t be… pic.twitter.com/sX3OJmwOsj
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
मैंने गांधीजी के सत्याग्रह को फॉलो करने का फ़ैसला किया है। मैंने अंतरात्मा की आवाज़ पर फ़ैसला किया है। मैं जस्टिस स्वर्णकांता के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार रखूंगा। 20 अप्रैल को हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरों की उस अर्ज़ी को खारिज कर दिया, जिसमें एक्साइज़ पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को अलग करने की मांग की गई थी।
VIDEO | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "... I have decided that in this case, neither will I appear in Justice Suvarna Kanta's Court, nor will any lawyer represent me. Any judgement given by Justice Suvarna Kanta will be challenged by me further using my legal… pic.twitter.com/XNc2BPAfiK
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
केजरीवाल ने कहा, "मुझे एक झूठे केस में फंसाया गया और जेल भेज दिया गया। एक चुनी हुई सरकार को गलत तरीके से गिरा दिया गया। हमें कई महीने जेल में रखा लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई। कोर्ट ने मुझे पूरी तरह निर्दोष घोषित कर दिया। कोर्ट ने CBI की जांच पर सवाल खड़े किए और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
CBI ने तुरंत इस फैसले के हाई कोर्ट में चुनौती दी ये केस जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने लगा। तब मेरे मन में सवाल उठा कि क्या इनके सामने मुझे न्याय मिलेगा?... RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल डाला, जज साहिबा ने स्वयं माना है कि उस विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर वे कई बार जाती रही हैं।
VIDEO | On AAP national convenor Arvind Kejriwal's X posts, BJP leader Virendra Sachdeva said,
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
"It is unfortunate that you have already lost in your judicial appeal. Yet, despite that, you are making personal remarks against the honourable judge and engaging in such… pic.twitter.com/m3JBHsHgpj
मैं और AAP उस विचारधारा के घोर विरोधी हैं। ऐसे में क्या उनके सामने मुझे न्याय मिल सकता है?" दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल ने जो पत्र आज न्यायाधीश के समुख लिखने का प्रयास किया है हम उसकी निंदा करते हैं। कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमने इस पूरे मामले में देखा कि शराब घोटाला मामले में उन्होंने जिस प्रकार की टिप्पणी न्यायाधीश पर की है ये लोकतंत्र के खिलाफ है।"