लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शख्स के मोबाइल पर आया MCD का मैसेज, आपका डेथ सर्टिफिकेट तैयार है, परिवार में मच गई खलबली

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2021 15:38 IST

दिल्ली में एक 58 वर्षीय विनोद शर्मा नाम के शख्स के मोबाइल में एमसीडी की तरफ से डेथ सर्टिफिकेट का मैसेज मिला। इसके बाद शर्मा समेत उनके परिवार के सभी लोग परेशान हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के आर्य नगर में एक निजी इंजीनियरिंग फर्म चलाने वाले विनोद शर्मा के मोबाइल में यह मैसेज आया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की तरफ से वेबसाइट लिंक के साथ यह मैसेज आया।

नई दिल्ली: अभी हाल में 'कागज' फिल्म ने लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है कि किस तरह से एक व्यक्ति के जिंदा रहते ही सरकारी दफ्तरों की लापरवाही की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि शख्स को कितना समस्याओं का सामना करना पड़ता है। टीओआई के मुताबिक, ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली के रहने वाले 58 वर्षीय विनोद शर्मा के साथ हुआ है। विनोद शर्मा को नगर निगम की तरफ से डेथ सर्टिफिकेट का मैसेज मिला है।

सरकारी दफ्तर से यह मैसेज मिलने पर परिवार के लोग हुए परेशान-

मैसेज मिलने के बाद दिल्ली का यह शर्मा परिवार परेशान हो गया। परिवार में तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब परिवार के एक अच्छे भले स्वस्थ व्यक्ति के मोबाइल पर दिल्ली एमसीडी ने एक मैसेज भेजा कि उनका डेथ सर्टिफिकेट तैयार है। 

बता दें कि दिल्ली के आर्य नगर में एक निजी इंजीनियरिंग फर्म चलाने वाले विनोद शर्मा ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की तरफ से वेबसाइट लिंक के साथ एक मैसेज आया- डेथ सर्टिफिकेट के लिए आपके अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। 

शख्स ने सरकारी दफ्तर व क्षेत्र के संबंधित अधिकारी वार्ड सदस्य से की शिकायत-

इसके बाद विनोद शर्मा ने परेशान होकर अपने क्षेत्र के वार्ड समेत सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने व फोन की घंटी बजाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मैं यहां जीवित और स्वस्थ हूं। मेरे परिवार में किसी का भी निधन नहीं हुआ है और न ही किसी ने भी इस तरह के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। लेकिन, फिर भी नगर निगम ने हमें डेथ सर्टिफिकेट भेजा है।

इसके बाद इस मामले में शर्मा के क्षेत्र आर्य नगर के पार्षद वेद पाल ने सोमवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की स्थायी समिति की बैठक में लोगों को भेजे गए गलत संदेशों का मुद्दा उठाया। 

वार्ड ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की बैठक में उठाया मामला-

इस मामले में पीड़ित शख्स के वार्ड ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की बैठक में कहा कि जब मेरे वार्ड के एक व्यक्ति को मृत्यु के बारे में मैसेज मिला, तो परिवार में दहशत फैल गई। उन्होंने सोचा कि कई उनके किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो गई है और फिर उन्होंने अपने निकट और प्रिय लोगों को फोन करके पूछा। आखिरकार, उन्हें एहसास हुआ कि यह गलत तरीके से दिया गया मैसेज है।

टॅग्स :दिल्लीपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज