लाइव न्यूज़ :

J&K: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रनेड से किया हमला, 6 लोग जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 30, 2019 18:35 IST

कुलगाम के धमहल पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने बुधवार दोपहर को ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में 6 स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हांजीपोरा में आतंकियों ने धमहल पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 6 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। हमले के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। 25 जनवरी से लेकर अबतक आतंकियों ने कश्मीर घाटी में 15 ग्रेनेड हमले किए हैं।

कुलगाम के धमहल पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने बुधवार दोपहर को ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में 6 स्थानीय लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

घायलों में अयाज अहमद भट, सब्जर अहमद हजम और बिलाल भी शामिल हैं। यह सभी कुलगाम के ही रहने वाले हैं। बीते पांच दिनों में कश्मीर घाटी में 20 से अधिक ग्रेनेड अटैक हो चुके हैं।

विस्फोट में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने पुलिस स्टेशन के आस-पास के इलाकों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान भी चलाया है। लेकिन खबर के लिखे जाने तक इस हमले में लिप्त किसी आतंकी या उनके साथी को पकड़े जाने की सूचना नहीं थी। 

संबंधित अधिकारियों की मानें तो यह ग्रेनेड हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने किया है। पहले वाले हमलों की जिम्मेदारी भी जैश ने ली है।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट