लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र पिछले साढ़े तीन साल से दबाव में, भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने कहा केंद्र सरकार सेहत पर ध्यान दे

By भाषा | Updated: February 19, 2020 20:14 IST

दूरसंचार उद्योग सरकार के डिजिटल एजेंडा और देश के लिये व्यापक महत्व वाला है। ‘‘ऐसे में सरकार को यह देखने की जरूरत है कि इस क्षेत्र को किस प्रकार मजबूत बनाया जा सकता है। ’’ मित्तल ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले के बाद जो भी भुगतान करना है उसके लिये एयरटेल ने पहले ही अपनी योजना की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने उसकी कुल 35,000 करोड़ रुपये की देनदारी में से 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।वित्त मंत्रालय में जाने से पहले भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने दूरसंचार सचिव से भी मुलाकात की।

देश की प्रमुख दूरसंचार कपनी भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार क्षेत्र पिछले साढ़े तीन साल से दबाव में है, ऐसे में सरकार को इस क्षेत्र की सेहत पर ध्यान देना चाहिये।

नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद बाहर निकलने पर मित्तल ने संवाददाताओं से कहा उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उत्पन्न समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये के भुगतान मुद्दे पर बैठक मे कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार उद्योग सरकार के डिजिटल एजेंडा और देश के लिये व्यापक महत्व वाला है। ‘‘ऐसे में सरकार को यह देखने की जरूरत है कि इस क्षेत्र को किस प्रकार मजबूत बनाया जा सकता है। ’’ मित्तल ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले के बाद जो भी भुगतान करना है उसके लिये एयरटेल ने पहले ही अपनी योजना की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने उसकी कुल 35,000 करोड़ रुपये की देनदारी में से 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। वित्त मंत्रालय में जाने से पहले मित्तल ने दूरसंचार सचिव से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कंपनी कुल देनदारी की गणना कर रही है।

वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की है। मंगलवार को उन्होंने दूरसंचार सचिव से मुलाकात की। बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात एक साथ ही अथवा अलग अलग मिले। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टवोडाफ़ोनआईडियाएयरटेलसुनील भारती मित्तलनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र