लाइव न्यूज़ :

Telangana MLC Elections Results 2025: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका?, भाजपा-निर्दलीय ने एमएलसी चुनाव में मारी बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2025 11:55 IST

Telangana MLC Elections Results 2025: तेलंगाना विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की तथा एक अन्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतों की गिनती सोमवार को की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षकों के भरोसे को दर्शाता है।

Telangana MLC Elections Results 2025: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। भाजपा और पीआरटीयू ने दो शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। जबकि भाजपा ने सभी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर चुनाव लड़ा था और बीआरएस ने दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया। तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और एक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती सोमवार को हुई। भाजपा समर्थित मलका कोमरैया ने मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतों की गिनती सोमवार को की गई। इन तीन विधान परिषद सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को मतपत्रों के जरिए वरीयता मतदान प्रणाली के तहत हुआ था। दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे सोमवार देर शाम घोषित किए गए, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना अब भी जारी है।

केंद्रीय मंत्री बी संजय कुमार ने कोमारैया की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षकों के भरोसे को दर्शाता है। मतगणना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है क्योंकि इसमें वैध और अवैध मतों को अलग करना तथा उसके बाद वरीयता के आधार पर गणना करना शामिल है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 2,50,328 मतदाताओं (70 प्रतिशत से अधिक) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। स्नातक सीट के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर चुनाव लड़ा। भारत राष्ट्र समिति ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावतेलंगानाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र