लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव बनेंगे राजद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष!, शिवानंद तिवारी ने कहा- पार्टी में क्यों बदलाव होगा?, जानें भाजपा एमपी रामकृपाल क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2021 19:23 IST

तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो उससे क्या होगा? राजद को संभालना कोई पहाड़ का काम तो है नहीं. लेकिन अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि आज भी तेजस्वी यादव ही नेता हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में कहीं कोई कमी तो नहीं दिखी.उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया. शिवानन्द ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जबर्दस्त भाषण हुआ.

पटनाः राजद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. चर्चा यह है कि राजद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव बनाये जा सकते हैं. इसको लेकर अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

 

तेजस्वी यादव को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की सुगबुगाहट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इसे मीडिया का शिगूफा बताया है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी में क्यों बदलाव होगा? शिवानन्द ने कहा कि तेजस्वी तो हमारे पहले से ही नेता हैं. उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कहीं कोई कमी तो नहीं दिखी.

अगर तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो उससे क्या होगा? राजद को संभालना कोई पहाड़ का काम तो है नहीं. लेकिन अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि आज भी तेजस्वी यादव ही नेता हैं. लेकिन वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके पिता जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनसे यह पद ले लें. इसकी कोई जरूरत नहीं है और तेजस्वी ऐसा नहीं चाहेंगे.

शिवानन्द ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जबर्दस्त भाषण हुआ. मैंने सोचा नहीं था कि तबीयत खराब होने के बावजूद वे इतना शानदार भाषण दे सकेंगे. लेकिन उन्होंने पूरी तरीके से राजनीतिक भाषण दिया. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पास जो तजुर्बा और अनुभव है वह स्कूल कॉलेज में नहीं पढ़ाया जाता.

उनके अनुभव का लाभ बेटे तेजस्वी को मिल रहा है. शिवानंद ने कहा कि यह मीडिया का खयाली पुलाव है कि तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं. अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीधे कुर्सी पर बैठाने की जगह यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. पहले तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

उसके बाद 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाएगी. कोरोना की स्थिति थोड़ी बेहतर हो तो लालू प्रसाद यादव पटना पहुचेंगे और उसके बाद ही तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेवारी देने की घोषणा होगी.  इसबीच भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि राजद का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू परिवार में से ही कोई बनेगा.

उन्होंने कहा कि राजद में किसी भी तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है. उस पार्टी में कार्यकर्ताओं से किसी तरह की सलाह नहीं ली जाती है और ना ही उनकी बात मानी जाती है बल्कि परिवार के लोग ही जो कहेंगे वही होगा. वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना कम और परिवार की भावना ज्‍यादा चलती है.

परिवार की जो भावना होगी वही संगठन में दिखेगा. उन्होंने जगदानंद सिंह के द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि यह उनके पार्टी के अन्दर का मामला है. रामकृपाल ने कहा कि कोई भी संगठन और उसका नेता कोई भी निर्णय ले सकता है. ये उनका अंदरूनी मामला है.

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीबिहारभारतीय जनता पार्टीपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों