लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav Security Arrangements: जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं, सत्ता परिवर्तन के बाद तेजस्वी की सुरक्षा में बदलाव, भाजपा सांसद रूडी की सुरक्षा बढ़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2024 16:20 IST

Tejashwi Yadav Security Arrangements: सुरक्षा समिति की बैठक के अनुशंसा के आलोक में तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, बिहार के संबंध में अद्यतन थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर "जेड प्लस" श्रेणी के स्थान पर मंत्रीगण को देय सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई है। बिहार राज्य में थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर "जेड" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है। सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे।

Tejashwi Yadav Security Arrangements: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद और नेता विरोधी दल होने के नाते सुरक्षा घटा दी गई है। अब इन्हें राज्य सरकार के तरफ से  जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं प्रदान की जाएगी। दरअसल, बिहार सरकार के गृह विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह कहा गया है कि राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण हेतु दिनांक 30.01.2024 को राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक में की गई। सुरक्षा समिति की बैठक के अनुशंसा के आलोक में तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, बिहार के संबंध में अद्यतन थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर "जेड प्लस" श्रेणी के स्थान पर मंत्रीगण को देय सुरक्षा प्रदान की जाती है।

वहीं, एक अन्य पत्र में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण हेतु दिनांक-30.01.2024 को राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक के वृत्त में उल्लेख है कि सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी को केन्द्र सरकार द्वारा "जेड" श्रेणी तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा प्रदत्त है।

राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक में की गई अनुशंसा के आलोक में बिहार राज्य में थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर इन्हें "जेड" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि जब सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे।

उन्हें भी पद संभालने के बाद जेड प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई थी। इस श्रेणी की सुरक्षा वीवीआईपी को दी जाती है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी स्तर के सुरक्षा घेरे में रहते हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक कमांडो उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात होते हैं। ये कमांडो आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने की क्षमता रखते हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवसीआरपीएफBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल