लाइव न्यूज़ :

मान गए तेजप्रताप! राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद बदल रहे हैं सुर, तेजस्वी को दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2021 19:25 IST

तेजप्रताप यादवा ने पार्टी और परिवार के खिलाफ हाल में मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद राबड़ी देवी पटना आईं थी. राबड़ी देवी पटना हवाई अड्डे से सीधे तेजप्रताप के सरकारी आवास पर पहुंची थीं हालांकि तब दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी.

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को आशीर्वाद दिया और कहा है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री बन जनता की सेवा करें।मां राबड़ी देवी से पटना में मुलाकात के बदले तेजप्रताप के सुर।तेजप्रताप ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान में राजद के खिलाफ प्रचार करने की खबरों को भी खारिज कर दिया है।

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों लाल तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच हाल में लगातार तल्खी की खबरें सुर्खियां बनती रही हैं. वहीं, अब नवरात्र में अब तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को आशीर्वाद दिया है और कहा है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री बन जनता की सेवा करें. 

पटना में संवाददातओं से बातचीत के दौरान उन्होंने तेजस्वी को आशीर्वाद देते हुए कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में राजद के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये सब अफवाह है. इसके पहले तेजप्रताप आर-पार के मूड में दिखाई दे रहे थे. तेजप्रताप ने तारापुर में भी राजद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है. 

राबड़ी देवी ने तेजप्रताप को मनाया!

बताया जा रहा है कि मां राबड़ी देवी से पटना में मिलने और उनके द्वारा समझाये जाने का असर दिखने लगा है. तेजप्रताप अब मां राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद बहुत नपा-तुला बोल रहे हैं. उनमें कोई गुस्सा नहीं दिख रहा है. मीडिया के सवालों का जवाब भी कम शब्दों में दे रहे हैं. 

उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप ने पार्टी और परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद राबड़ी देवी पटना आईं थी. राबड़ी देवी पटना हवाई अड्डे से सीधे तेजप्रताप के सरकारी आवास पर पहुंची थीं, लेकिन उनके आने की भनक तेजप्रताप को पहले ही लग गई थी. 

लिहाजा तेजप्रताप ने पहले ही घर छोड़ दिया था. ऐसे में मां-बेटे की मुलाकात नहीं हो सकी थी. इसके कई दिनों बाद वह अपनी मां से मिलने गये थे. इसके बाद उनमें बदलाव देखा जाने लगा है. कहा जा रहा है जब भी तेजप्रताप बगावत करते हैं, उन्हें लालू यादव अथवा राबड़ी देवी ही मना पाते हैं. इनको छोडकर वह किसी दुसरे की नहीं सुनते. 

पहले तेजप्रताप ने पोल खोलने की कही थी बात

इसके पहले तेजप्रताप ने कहा भी था कि राजद प्रमुख के पटना आने पर वे सबकी पोल खोलेंगे. सबके बारे में बताएंगे कि पार्टी और परिवार के लिए कौन-कितना घातक है. 

इस बीच राबड़ी देवी ने इस खबर को खारिज कर दिया है कि लालू प्रसाद यादव पटना आयेंगे. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वह अभी बिहार नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि उनका अभी इलाज चल रहा है.

 राबड़ी देवी के इस बयान के बाद लालू यादव के उपचुनाव में प्रचार करने पर ग्रहण लगता दिख रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ये बात कहीं. इसके साथ ही उन्होंने कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर पार्टी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि दोनों सीट पर राजद जीतेगी.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार समाचारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां